Etah News: फावड़े के विवाद में युवक पर किया हमला,सिर में लगने से मौत
एटा, अगस्त 3 -- Etah News: फावड़े को लेकर हुए विवाद में इतना झगड़ा बढ़ गया कि उसके सिर पर फावड़ा उठाकर मार दिया। खून से लथपथ हुए घायल को भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या करने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। छोटे सी बात पर हुई इस मौत को लेकर चर्चा हो रही है। थाना अवागढ़ के गांव नगला रामजीत निवासी जितेन्द्र (25) पुत्र भवासी राम रविवार सुबह फावड़ा लेकर खेत पर जा रहे थे। ततेरे भाई प्रवेन्द्र कुमार के अनुसार गांव के ही आरोपी संदीप, छोटे, सचिन अन्य साथियों के साथ आए और फावड़ा को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि आरोपी फावड़े को अपना बता रहे थे जबकि जितेन्द्र का कहना था कि वह घर से फावड़ा लेकर आए हैं। इसी बात को लेकर आरोपियों ने जितेंद्र पर हमला कर दिया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.