एटा, अक्टूबर 24 -- Etah News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत फांसी लगने से हुई थी। इससे पहले युवक की मौत को लेकर उसकी पत्नी ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जलती चिता से युवक का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। कोतवाली देहात के गांव भगीपुर बढैरा निवासी गौतम (25) पुत्र मेघ सिंह की गुरुवार की देर शाम संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही मृतक के ससुरालीजन थाना मलावन के गांव दलेलपुर आ गए थे। ससुरालीजन पहुंचे तो उन्हे पता चला कि शव को श्मशान घाट पर ले गए थे और अंतिम संस्कार शुरु कर दिया। यह भी पढ़ें- Etah News: घरेलू विवाद के बाद युवक ने कर ली आत्महत्या, चिता से निकाला शव सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जलती चिता से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया था। शनिवार को आई ...