Etah News: प्राण प्रिय के पत्नी के सामने निकल गए प्राण, चीखने के अलावा नहीं कर पाई कुछ
एटा, जुलाई 3 -- Etah News: भीषण सड़क हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर उस महिला के लिए था। उसने अपनी आंखों के सामने पति को दम तोड़ते देखा। हादसे के बाद वह चीखती रही, मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन चाहकर भी अपने पति की जान नहीं बच सकी। कुछ ही पलों में उसका सुहाग उजड़ गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया गया कि भीषण गर्मी के कारण उसका पति राजेश निवासी दौलतपुर परिवार के साथ अपने गांव आया था। वह रोडवेज बस में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। बस में तकनीकी खराबी आने के कारण बस सड़क किनारे खड़ी थी। बस के खराब होने पर बस से बाहर निकलकर बस के आगे खड़ा गया था। पत्नी पूनम अपने दो छोटे बच्चें हर्ष, प्रज्ञा के साथ बस के अंदर बैठी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर अचानक बस में पीछे से आकर टकरा गया। जोरदार टक्कर से बस के बाहर मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.