एटा, सितम्बर 3 -- Etah News: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। दोनों की मौत आगरा में हुई। फिरोजाबाद में थाना फरिहा के गांव कढेरु निवासी दुर्गेश कुमारी (21) पुत्री रामदास की शादी दो साल पहले थाना सकरौली के गांव जरानीकलां निवासी के विशाल कुमार साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद ससुरालीजन आगरा ले गए। आगरा के अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद ससुरालीजन शव को गांव ले आए। जानकारी पर मायकेवाले भी पहुंच गए। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। आरोप लगाए है कि ससुरालीजनों ने महिला की पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुं...