Etah News: प्रयोगशाला में धान के सैंपल फेल, विक्रेताओं के साथ कंपनियों पर होगी कार्रवाई
एटा, जुलाई 9 -- Etah News: मिरहची क्षेत्र में बीते माह की गई छापेमारी के दौरान दो दुकानों से लिए गए धान बीज के सैंपल प्रयोगशाला फेल पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद जिला कृषि अधिकारी ने दोनों बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। बीते 19 मई को जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने मिरहची क्षेत्र में खाद बीज की दुकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान दो अलग-अलग बीज की दुकानों से धान के सैंपल भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। हाल ही में आई लैब रिपोर्ट में दोनों ही सैंपल फेल पाए गए। गुरुवार को जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गांव सिरसा टिप्पू स्थित मां दुर्गा ट्रेडर्स से जय भारत कंपनी के 1692 धान बीज का सैंपल लिया गया था, जो जांच में फेल साबित हुआ है। वहीं अचलपुर रोड, गांव लोधामई खार स्थित छाया बीज भंडार नामक दुकान से कामद गिरी कंपनी के धान बीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.