Etah News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर उमड़ी गर्भवतियों की भीड़
एटा, जुलाई 17 -- Etah News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत विशेष जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें गर्भवतियों की भीड़ उमड़ी पड़ी। शिविर के दौरान सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव पर विशेष जोर दिया गया। चिकित्सकों ने महिलाओं को बताया कि गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर घरेलू उपचार करने के बजाय तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत प्रत्येक माह चार निर्धारित तिथियों पर गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान डॉ. नीतू शाक्य, स्टाफ नर्स उमा राजपूत,सुनीता स्टाफ, राधा यादव, दिव्या, आकाश राजपूत, पुष्पा सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.