Etah News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, बीमारी से हुई थी अधेड़ की मौत
एटा, जुलाई 15 -- Etah News: बीमारी से अधेड़ की मौत हुई थी। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधेड़ की मौत बीमारी से होना आया है। इससे पहले खेत पर शव मिलने पर घरवालों ने आशंका जताई थी। मंगलवार शाम को थाना जसरथपुर के गांव अगरइया नगला धनु निवासी रामवीर (55) का शव गांव सूरजपुर स्थित खेत में मिला था। खेत में एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने पर जसरथपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। पुलिस ने भी हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की थी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधेड़ की मौत बीमारी से होना आया है। जसरथपुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अधेड़ की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। मामले में किसी प्रकार की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.