Etah News: पोल पर चढ़कर लाइन सही करते समय लाइनमैन को लगा करंट
एटा, अगस्त 2 -- Etah News: पोल पर चढ़कर बिजली लाइन सही करते समय लाइनमैन करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बिजली के पोल से नीचे गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मलावन विद्युत सब स्टेशन पर तैनात विरासत अली शिकायत पर गांव आसपुर पहुंचे। शनिवार दोपहर को पोल पर चढ़कर लाइन सही कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया। इससे उसे जोरदार झटका लगा और वह पोल से नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराकर घायल लाइनमैन को अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Orai News: शटडाउन के बाद भी लाइन चालू, करंट से प्राइवेट लाइनमैन की मौत घायल लाइनमैन का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.