Etah News: पूजन कर हर्षोल्लास से मनी छोटी दीपावली
एटा, नवम्बर 7 -- Etah News: शनिवार को जिले में नरक चतुर्दशी यानी छोटी दीपावली का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, यम नियम और उत्साह के साथ मनाया गया। अंधकार पर प्रकाश की विजय के इस महापर्व पर शहरी और ग्रामीण इलाकों में हर घर दीपदान और विशेष पूजन किया गया। शाम ढलते ही पूरा जिला दीपों से जगमग हो उठा। नरक चतुर्दशी को सुबह से ही घरों में विशेष चहल-पहल देखी गई। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन रूप चतुर्दशी का स्नान और घर की स्वच्छता का भी विशेष महत्व रहा। सुबह लोगों ने उबटन लगाकर स्नान किया और आरोग्यता की कामना की। महिलाओं ने घर के कोने-कोने की सफाई कर दरिद्र निशरण की रस्म निभाई। मान्यता है कि इस दिन स्वच्छता रखने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। सूर्यास्त के बाद यमराज के निमित्त दीपदान का विशेष अनुष्ठान शुरू हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.