Etah News: पुलिस मुठभेड़ में चोरी की बंदूक सहित तीन गिरफ्तार, एक हुआ घायल
एटा, नवम्बर 5 -- Etah News: अवागढ़ थाना पुलिस की बुधवार रात किला बाईपास रोड पर बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से दो कासगंज जिले के सोरों क्षेत्र के रहने वाले हैं। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि बुधवार रात थाना अवागढ़ पुलिस किला बाईपास रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश नेकसे पुत्र बलवीर, निवासी पेसोई, थाना सोरों, कास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.