एटा, जुलाई 23 -- Etah News: शहर में कई लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी से पुलिस की मुठभेंड हो गई। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूछताछ में बता पला कि घायल बदमाश कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंच गए। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि गुरुवार की रात्रि में कोतवाली नगर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी समय अपराधी किस्म के दो व्यक्ति शिकोहाबाद रोड पर बाइक पर घूम रहे थे। पुलिस ने शिकोहाबाद रोड पर गंगनपुर के पास जब इनको रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक सवार बदमाश बाइक मोड़कर भागने लगे। आरोप है कि बाइक सवार व्यक्ति ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।पुलिस की ओर से गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल...