Etah News: पुठिया-कपरैटा जर्जर मार्ग पर जलभराव, ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशाान
एटा, सितम्बर 3 -- Etah News: निधौली कलां ब्लॉक क्षेत्र का पुठिया-कपरैटा मार्ग बदहाली का दंश झेल रहा है। लंबे समय से जर्जर पड़े इस मुख्य मार्ग पर जगह-जगह हुए गहरे गड्ढों में जलभराव होने से आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग और स्कूली बच्चों को अनेकों प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि पुठिया-कपरैटा मार्ग से प्रतिदिन दर्जनों स्कूली छात्र-छात्राएं, किसान और राहगीर गुजरते हैं। जलभराव के कारण सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन साइकिल और बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरते रहते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है। पानी और कीचड़ से भरे इस मार्ग से गुजरते वक्त अक्सर बच्चों की ड्रेस और किताबें खराब हो जा रही है। जिससे उन्हें कई बार बिना स्कूल पहुंचे ही घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.