एटा, अक्टूबर 23 -- Etah News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) दो पालियों में आयोजित होगी। इस दौरान जाम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंडी समिति बंद कराये जाने का निर्णय लिया है। पीईटी 2026 लिखित परीक्षा 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को प्रत्येक दिवस दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इन दिनों कृषि उत्पादन मंडी समिति एटा में कृषकों, व्यापारियों की अप्रत्याशित भीड़ से जीटी रोड, अलीगंज रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना रहती है।जाम को देखते हुए परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में संभावित असुविधा हो सकती है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पीईटी के लिए 48 केंद्रों पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेट जिससे उनकी परीक्षा छूटने की आशंका बनी रहेगी। परीक्षार्थियों को असुव...