Etah News: पिपहरा समेत आधा दर्जन गांव में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
एटा, सितम्बर 24 -- Etah News: एटा,निधौलीकलां ब्लॉक क्षेत्र के गांव पिपहरा गांव में करीब 02 माह से बिजली व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। उसके कारण ग्रामीणों को अनेकों प्रकार की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव में 24 घंटे अंदर मात्र 07 से 08 घंटे ही बिजली दी जा रही है। गुरुवार को गांव पिपहरा के लोगों ने बताया कि गांव में दिन-रात मिलाकर मात्र 07 से 08 घंटे ही बिजली दी जा रही है। कभी कभी तो गांव के में 12 घंटें में 01 घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही। उन्होंने बताया कि गदनपुर फीडर से जुड़े करीब 08 गांवों में बिजली कटौती से संबंधित गांव के लोग उमस भरी भीषण गर्मी में अनेकों प्रकार की समस्याओं से जूझने को विवश बने हुए है। ग्रामीणों का आरोप है कि सात दिन में दो ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद भी जर्जर केबल नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.