एटा, अक्टूबर 14 -- Etah News: पिता की अस्थियां सोरों में विसर्जित कर लौटते समय आगरा रोड स्थित जावड़ा चौकी से आगे मोड़ पर पिकअप पलट गई। हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घायलों में बच्चें भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश जिला मुरैना के गांव अम्भा से एक परिवार पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए सोरों जी आया था। गाड़ी में काफी बच्चे भी थे। अस्थि विसर्जन के बाद परिवार के लोग मैक्स पिकअप से वापस अपने घर लौट रहे थे। पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे।

हादसे का घटनाक्रम बुधवार शाम को आगरा रोड जावड़ा चौकी से एक पेट्रोल पंप के पास मोड पर पहुंचे तो अचा...