Etah News: पावर कॉरपोरेशन ने चिन्हित किए 12 अधिक लाइन लॉस वाले फीडर
एटा, अगस्त 31 -- Etah News: जिले में हर वर्ष कई करोड़ रुपये की बिजली चोरी हो रही है। इससे पावर कॉरपोरेशन को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कॉरपोरेशन की ओर से हुई समीक्षा के बाद जिले के 12 ऐसे फीडरों को चिन्हित किए गए, जहां सबसे ज्यादा बिजली चोरी हो रही है। इन चिन्हित फीडरों पर लाइन लॉस का ग्राफ 35 से लेकर 65 फीसदी तक बना हुआ है। सोमवार को विद्युत वितरण मंडल एसई सुभाष चंद्रा ने बताया कि जिले में चिन्हित किए गए 12 फीडरों में से 2 फीडर शहर के हैं, जबकि 10 फीडर देहात क्षेत्रों के हैं। शहरी क्षेत्रों में घनी आबादी और व्यावसायिक गतिविधियों वाले इलाकों में कटियामारी और मीटर बाईपास करके बिजली चोरी की जा रही है। वहीं ग्रामीण इलाकों में नलकूपों, घरों और छोटे उद्योगों में कटिया डालकर बिजली का उपयोग किया जा रहा है। उसके कारण शहरी क्षेत्र के दोनों फीडरों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.