एटा, जुलाई 9 -- Etah News: पानी में डूबने से वृद्ध की मौत हुई थी। गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। इससे पहले बेटे ने हत्या का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। बता दें कि थाना सकरौली के गांव बबूलगढ़ी निवासी अशर्फी लाल (75) कुछ दिन पहले बहन के घर नगला तल्पी हाथरस गए थे। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे बड़े बेटे राजकुमार ने बताया कि वर्तमान में वह आगरा में रह रहे है। बताया कि पिता अशर्फी लाल मंगलवार सुबह बहन के घर से गांव आने के लिए निकले थे। गांव में नहीं पहुंचे थे। बुधवार सुबह बिजलीघर तखावन के पास खेत में शव मिला। गले में गमछा पड़ा हुआ है। आरोप लगाया कि गांव के ही तीन लोगों से रंजिश चली जा रही है। उन्ही लोगों ने पिता की गला दबाकर हत्या की है। दो चिकित्सीय पैनल, वीडियोग्राफी में शव का पोस्टमार्टम हुआ। जिसमें ...