एटा, अगस्त 17 -- Etah News: अलीगंज, पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद महिला की पिटाई कर दी। बचाने आई बेटी से छेड़खानी का आरोप है साथ ही बेटे पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। थाना अलीगंज के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि 13 अगस्त पानी के विवाद को लेकर युवक के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद उन्हे अन्य घरवाले आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बेटी मां को बचाने के लिए पहुंची। आरोप है कि गांव अकबरपुर कोट के तीन लोगों ने बेटी के साथ छेड़खानी की। बेटे पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। मां का आरोप है कि सभी लोग बेटी को एक महीने से परेशान कर रहे हैं। थानाप्रभारी रुपेश वर्मा ने बताया घटना की...