एटा, जुलाई 10 -- Etah News: निचली गंग नगर के लिए डाली जा रहे पाइप लाइन के प्रेशर से हुई बालक की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंच गए। बालक की मौत के बाद गांव के लोगा आक्रोशित है। पाइप लाइन डालने के बाद पाइपों को खुला छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइप निकलने वाला पानी करीब 25 से 20 फीट ऊपर तक जा रहा था। नहर से आगरा के लिए पानी की पाइन लाइन डाली गई है। कार्यदायी संस्था ने बिना सुरक्षा के ही इन पाइपों को खुला छोड़ दिया। जब पानी चलता था तो फुब्बारा सा बन जाता था। गांव के बच्चों के लिए खेल का साधन बन गया था। कुछ बच्चे इस पाइप के पास तक चले गए। खुले पाइपों के पास सुरक्षा के कोई इतंजाम संस्था की ओर से नहीं किए गए। बच्चे पानी से आए दिन खेलते रहते थे। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हो गया है। हादसे के बाद शुक्रवार को भी तमाम ...