Etah News: पशुपालन विभाग ने नगला गोदी से पकड़ा आवारा नंदी, गोशाला भेजा
एटा, नवम्बर 24 -- Etah News: ग्राम नगला गोदी में सप्ताहभर पूर्व आवारा नंदी ने चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग पर हमला कर दिया था। घायल हुए बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। आवारा नंदी को लेकर गांव के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। मंगलवार को पशुपालन विभाग की टीम ने आवारा नंदी को पकड़कर गोशाला भेजा है। एक सप्ताह पूर्व नगला गोदी निवासी 105 वर्षीय बुजुर्ग को सोते समय आवारा नंदी ने हमला कर घायल कर दिया था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पहुंची पशुपालन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आवारा नंदी को पकड़कर गोशाला भेज दिया।पशुधन अधिकारी डॉ. दीपक सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर आवारा गोवंश को पकड़कर गोशाला भेजा जा रहा है। अन्य आवारा गोवंश को भी गोशाला में भेजा जाएगा। पूर्व प्रधान अनेक सिंह राजपूत ने बताया कि अब लोगों को भयमुक्त करने का काम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.