Etah News: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने खाया जहर
एटा, अगस्त 25 -- Etah News: पति के मना करने के बाद भी पत्नी रक्षा-बंधन पर मायके चली गई। इससे नाराज होकर युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना बागवाला के गांव मरजातपुर निवासी सचिन को सोमवार रात मेडिकल कॉलेज लाया गया। घरवालों ने बताया कि सोमवार को पत्नी को बुलाने के लिए उसके मायके से कुछ लोग आए थे। सचिन ने पत्नी से मायके नहीं जाने के लिए कहा था। पति के मना करने के बाद भी वह मायकेवालों के साथ चली गई। पत्नी के चले जाने से नाराज सचिन ने गुस्से में आकर जहर खा लिया। मुंह से झाग निकलता देख घरवाले घबरा गए और मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.