Etah News: पत्नी के ऑपरेशन में गए परिवार के घर चोरी, नकदी व लाखों के जेवर पार
एटा, अगस्त 8 -- Etah News: पत्नी के ऑपरेशन के लिए परिवार सहित घर से बाहर गए युवक के मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। घर में घुसकर चोर लाखों के जेवरात तथा हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का निरीक्षण किया। मारहरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना मारहरा के मोहल्ला मकबूलगंज निवासी देव सिंह पुत्र राम सिंह पत्नी का ऑपरेशन कराने के लिए परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान में घुसकर अलमारी और अन्य सामान खंगाल दिया। चोर घर में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद तथा लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। शनिवार को घरवाले घर पर पहुंचे। कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी खुली मिली और नकदी व जेवर नहीं थे। इसके बाद उन्होंने तत्काल थाना मारहरा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.