एटा, अक्टूबर 15 -- Etah News: पत्नी से विवाद के बाद दो अलग-अलग जगह दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहले मामले में नगला दुर्जन निवासी युवक ने पत्नी को मायके छोड़ने के बाद घर पर जाकर फांसी लगा ली। दूसरी तरफ गांव खरसुलिया में तीन माह से पत्नी के घर न आने से आहत होकर युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर दी। दोनों का पत्नियों से विवाद चल रहा था।

नगला दुर्जन में युवक ने की आत्महत्या थाना निधौली कलां के गांव नगला दुर्जन निवासी अवनीश कुमार (30) पुत्र चन्द्रशेखर का पत्नी से विवाद हो गया था। बुधवार शाम को पत्नी रेखा को ऑटो में बैठाकर मायके गांव नगला प्रेमी के लिए भेज दिया। इसके बाद युवक घर पर आया और कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पहुंचे घरवालों को युवक का शव फंदे पर लटका मिला। वहीं, पत्नी निधौली रोड स्थित स्टैंड पर...