Etah News: पट्टा आवंटन कराने के नाम पर प्रधान ने हड़पे 3.15 लाख रुपये
एटा, सितम्बर 28 -- Etah News: आवंटन कराने के नाम पर प्रधान ने लाखों रुपये ले लिए। काम न होने पर रकम वापस मांगी। रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी है। मामले में पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना मलावन के गांव नगला भटमई निवासी संजीव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि प्रधान केशवदेव शर्मा निवासी सकतपुर मलावन ने पट्टा दिलाने का भरोसा दिया। भरोसा दिलाते हुए 3 लाख 15 हजार रुपये लिए थे। डेढ़ साल पहले रुपये दे दिए थे। इसके बाद काफी समय बीतने के बावजूद आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। पीड़ित ने जानकारी की तो टालमटोल कर दिया गया।आवंटन न होने पर पीड़ित ने प्रधान से रकम वापस मांगी। इस पर प्रधान ने रुपये वापस करने से इनकार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उसने कई बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.