एटा, नवम्बर 6 -- Etah News: बिना मानक और पंजीकरण के जनपद में संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों और डिजिटल लाइब्रेरी पर शिकंजा कसने के लिए शासन से सख्त निर्देश प्राप्त हुए हैं। शासन के निर्देशों के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने टीमों का गठन कर औचक निरीक्षण और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पटल प्रभारी प्रदीप कुमार ने एटा शहर और अवागढ़ में विभिन्न कोचिंग सेंटरों व डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया, जिसमें बिना पंजीकरण संचालित हो रही छह लाइब्रेरी और कोचिंग को बंद कराया गया।

बिना पंजीकरण वाले छह केंद्र बंद शुक्रवार को किए गए इस अभियान के दौरान आगरा रोड अवागढ़ स्थित एस. प्रिंट लाइब्रेरी, मोहित लाइब्रेरी, भारद्वाज कोचिंग सेंटर, प्रकाश लाइब्रेरी, जलेसर रोड स्थित ज्ञानोदय लाइब्रेरी (सभी अवागढ़) औ...