Etah News: पंखिया गैंग कर रहा था चोरियां, मुठभेंड में एक पकड़ा
एटा, अगस्त 28 -- Etah News: अलीगंज सर्किल क्षेत्र में लगातार हुई चोरी करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। रात्रि गश्त के दौरान मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पंखिया गैंग लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इसी गैंग के तीन और आरोपी राजा का रामपुर पुलिस ने पकड़ लिए। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि गुरूवार की रात को थाना अलीगंज पुलिस गश्त कर रही थी। कंपिल मार्ग पर बाइक पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने रोकने के लिए कहा तो बाइक सवार व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर कम्पिल कस्बे की तरफ भागने लगे। बचाव करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
अरेस्ट हुए आरोपी दो आरोपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.