Etah News: न्याय पंचायत स्तर पर किसानों तक पहुंचेंगी कृषि विभाग की योजनाएं और सेवाएं
एटा, अगस्त 25 -- Etah News: सरकार ने कृषि विभाग को 30 नवनियुक्त प्राविधिक सहायक कर्मचारियों की नियुक्ति दी है। विकास भवन सभागार में मंगलवार को कृषि विभाग में नवनियुक्त प्राविधिक सहायक कर्मचारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी ने नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। विधायक मारहरा ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने एवं उन्हें सरकारी सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य युवाओं को अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों के हित में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- नव-चयनित 17 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.