Etah News: नौनिहालों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर तीन स्कूली वाहन पकड़े
एटा, अगस्त 11 -- Etah News: मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान के तहत मंगलवार को अलीगंज तहसील क्षेत्र में परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की धरपकड़ शुरू कर दी। एआरटीओ शिवम यादव की जांच में तीन स्कूली वाहन नियमों की कसौटी पर फेल मिले। इनमें दो वाहन बिना फिटनेस और एक बिना परमिट स्कूल वाहन मिला। एक मोरंग से भरा ओवरलोड को सीज किया गया। एआरटीओ शिवम यादव ने बताया कि मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान के तहत अलीगंज में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तीन स्कूल वाहन पर कार्रवाई की गई। दो स्कूल वाहन बिना फिटनेस और एक बिना परमिट स्कूल स्कूल वाहन चलता मिला। इसके साथ ही चेकिंग के दौरान मोरंग से भरा ओवरलोड ट्रक भी पकड़ा। इसको सीज कर दिया गया है। बताया कि स्कूली वाहनों से जुड़ी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 11 से 25 अगस्त तक 15 दिवसीय मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान चलाने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.