Etah News: नूंहखेड़ा में गाय पर डाला तेजाब, कान भी काटे
एटा, अगस्त 14 -- Etah News: शुक्रवार को जलेसर थाना क्षेत्र के नूंहखेड़ा में गाय पर रासायनिक पदार्थ से हमला कर दिया। कान काटने की बात भी सामने आ रही है। इस घटना से गो सेवकों, स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे कुछ ग्रामीणों को एक गाय गंभीर रूप से घायल अवस्था में दिखाई दी। गाय के अत्यंत घायल होने की जानकारी मिलने पर अन्य स्थानीय लोग और गो सेवक मौके पर पहुंचे गये। गो सेवकों ने घायल गाय का प्राथमिक उपचार किया गया। गो सेवक विनोद सिंह, गोलू ठाकुर, शिवम बघेल, प्रांजुल शर्मा, सूर्या पाठक, कबीर बघेल, नितांशु यादव और कृष्णा कुमार ने पुलिस प्रशासन से घटना की गंभीरता से जांच कर आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.