एटा, जुलाई 22 -- Etah News: नीलगाय की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम गृह भेजा है। दूसरी तरफ अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। थाना नयागांव के गांव नगला मोच निवासी प्रमोद (50) पुत्र अनोखे लाल 15 जुलाई को खेत पर गए थे। पैदल ही खेत से काम करने के बाद वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव के पास पहुंचे। वहीं पर अचानक नीलगाय भागकर जा रही थी उसी की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गए। परिवारीजन इलाज के लिए कानपुर ले गए। कानपुर में इलाज के दौरान किसान की मौतहो गई। किसान की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। दूसरी तरफ बुधवार दोपहर को मलावन क्षेत्र में हाइवे पर बाइक भिडंत में बाइकसवार सचिन निवासी नगला दुसे ...