एटा, सितम्बर 7 -- Etah News: सकीट, (एटा) रविवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव बाबली में खेलते समय गिरने से बालक के मुंह में लोहे की सरिया आरपार हो गई। जिससें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर तक सरिया निकालने का प्रयास किया। सरिया से मुंह नहीं निकल पाया। सरिया काटने की मशीन मंगवाई। सरिया को काटा गया। तत्काल बच्चे को मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को प्राइवेट हॉस्पीटल में ले गये। जहां बच्चे के मुंह में सरिया को ऑपरेशन कर निकाला गया। रविवार शाम को थाना सकीट के गांव बाबली में छह वर्षीय बालक प्रबल पुत्र विनीत अन्य बच्चों के साथ निर्माणाधीन मकान के पास खेल रहा था।

घायल बालक का इलाज गृहस्वामी अमृत सिंह फौजी ने बीम डालने के लिए सरिया निकलवाई थी। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते...