एटा, अगस्त 14 -- Etah News: आधुनिक जीवनशैली, असंतुलित खान-पान और मानसिक तनाव से योग ही एक मात्र ऐसा माध्यम है, जो इंसान को शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकता है। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में योग, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में योग प्रशिक्षक अनिल कुमार कुशवाह ने योग की महत्ता बताई। नियमित योगाभ्यास और प्राणायाम से हम डायबिटीज, थायराइड, उच्च रक्तचाप, और रीढ़ हड्डी, जोड़ों के दर्द से सुरक्षा पा सकते हैं। ​शिविर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शबनम राजपूत ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान राजकुमार, उपेंद्र राजपूत, योगा ऑर्बिट फाउंडेशन के सुमित कुमार, राजकिशोर, गौरव यादव, हारीकिशन, सबोद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...