Etah News: नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, मेडिकल कालेज डेगू वार्ड में छह भर्ती
एटा, अक्टूबर 16 -- Etah News: जनपद में संचारी रोगों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रसूलपुर गढ़ौली में अभी बीमारी थम नहीं रही है। जनपद के अलग-अलग गांवों से आने वाले छह बुखार रोगी डेंगू पॉजिटिव निकलने पर वार्ड में भर्ती कराये गये हैं। शुक्रवार को मेडिकल कालेज के संचारी रोग वार्ड में सात मरीज भर्ती थे। दोपहर होते-होते रसूलपुर निवासी श्रीकृष्ण की हालत में सुधार होने पर उनकी छुटी कर दी गई। इसके अलावा रसूलपुर की ही 40 वर्षीय मायादेवी पत्नी सत्यभान सिंह, दलेलपुर निवासी 25 वर्षीय मिथलेश पत्नी सुग्रीव, नगला फरीद निवासी 32 वर्षीय विनीता पत्नी भूपेश, मानपुर निवासी 28 वर्षीय गजेन्द्र सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह जांच रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव निकले हैं।
डेंगू पॉजिटिव मरीजों का उपचार जिसके बाद इनको वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। इसके अलावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.