Etah News: नहर में डूबे किशोर का शव हजारा नहर में मिला
एटा, अगस्त 17 -- Etah News: नहर में नहाने के दौरान डूबे किशोर का शव तीन दिन बाद गांव सुन्ना स्थित हजारा नहर में मिल गया। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। कासगंज के गांव अल्लीपुर निवासी धीरज (17) पुत्र जगदीश तीन दिन पहले दोस्तों के साथ नदरई स्थित नहर में नहाने गया था। नहर में नहाते समय दो दोस्त से तैरकर बाहर गए थे। धीरज पानी के तेज बहाव में बह गया था। जिसके बाद किशोर को नहर में गोताखोर लगातार तलाश कर रहे थे। सोमवार को थाना पिलुआ के गांव सुन्ना के पास हजारा नहर में किशोर का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.