Etah News: नवोदय प्रवेश परीक्षा देकर लौट रहे भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत
एटा, नवम्बर 28 -- Etah News: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे फुफेरे भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल बाइक सवारों को मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस बस की तलाश कर रही है। एक साथ दो मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला बाय निवासी राजीव (20) पुत्र नारायण सिंह छोटे भाई रोहित, ममेरी बहन कंचन (12) पुत्री आशीष निवासी खकरपुर थाना सकीट को लेकर शनिवार सुबह गांव से एटा आए। कंचन की कक्षा छह की नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा थी।
परीक्षा से लौटते समय हुआ हादसा परीक्षा दिलाने के लिए राजीव बहन को लेकर केंद्रीय विद्यालय लेकर गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद शनिवार की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.