Etah News: धूप-छांव और बारिश की मिचौली में बीता बुधवार, उमस भरी गर्मी से रहे बेहाल
एटा, अगस्त 5 -- Etah News: बुधवार को शहर समेत आसपास के इलाकों में मौसम के कई रंग देखने को मिले। दिनभर बादल, चटक धूप और तेज बारिश के बीच प्रतिस्पर्धा चलती रही। कभी आसमान में काले बादलों के साथ झमाझम बारिश शुरू हो जाती, तो कुछ ही पलों में तीखी धूप निकल आती। बारिश के बाद निकली तेज धूप के कारण वातावरण में अत्यधिक ह्यूमिडिटी हो गई। उसके के कारण स्थिति बिल्कुल विपरीत बनी रही। ठंडी हवाएं न चलने और उमस का ग्राफ चढ़ने से लोगों के पसीने छूटते रहे। घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में चल रहे कूलर और पंखे भी इस चिपचिपी गर्मी के आगे पूरी तरह बेअसर साबित हुए। राहगीरों और बाजार आने वाले लोगों को गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेयों का सहारा लेना पड़ा।वहीं बारिश और धूप के कारण बाजारों, गली मोहल्लों और फुटपाथों पर दिनभर दलदल, जलभराव की समस्या बनी रही। जबकि मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.