एटा, अगस्त 19 -- Etah News: गांव विजयदेपुर में धान के खेत में पानी लगाने गए किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। थाना अलीगंज के गांव विजयदेपुर निवासी किसान मान सिंह (35) मंगलवार रात को घर पर खाना खाने के बाद धान के खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। खेत में पानी लगाते समय सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उन्हें झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन मानसिंह को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी पूनम और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक किसान के पास बेटी बेटियां है। पिता की मौत से मासूम बच्चियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...