Etah News: धनतेरस पर लाए थे बाइक, छोटा हाथी ने रौंदा, मौत
एटा, नवम्बर 7 -- Etah News: सब्जी लेने जा रहे बाइक सवार युवक को छोटा हाथी ने रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक सवार गाड़ी में आगे फंस गया था। इसे छोटा हाथी चालक कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया। धनतेरस पर मृतक युवक बाइक खरीदकर लाया था। थाना निधौली कलां के गांव चन्द्रभानपुर उर्फ नगला खरेटी निवासी मनीष (20) पुत्र सोरन सिंह शनिवार सुबह सब्जी लेने के लिए निधौली कलां जा रहे थे। गांव से कुछ दूर ही पहुंचे। वहीं पर सामने से आ रही सिलेंडर से भरी छोटा हाथी ने युवक को रौंद दिया। कुछ दूर तक बाइक सवार को घसीटता हुआ ले गया। मौके पर पहुंचे घरवाले मनीष को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे घरवालों ने बताया कि धनतेरस पर मनीष नई बाइक खरीदकर लाया था। जानकारी पर पहुंची निधौलीकलां पुलिस ने शव को कब्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.