Etah News: दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, कार, टेंपो, दो बाइक, स्कूटी, सामान जला
एटा, जुलाई 9 -- Etah News: गुरुवार सुबह दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखे पांच वाहन जल गए। घरेलू साामान भी जलकर राख हो गया। गृहस्वामी ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। गृहस्वामी के अनुसार आग से 50 से 60 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। थाना अलीगंज के मोहल्ला कूंचादायम निवासी चमन पुत्र जहूर खान के घर में गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर घर के कॉरिडोर में खड़ी एक कार, एक टेंपो, दो बाइक, एक स्कूटी, अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी चमन खान ने बताया कि मकान में नीचे वाले फ्लोर में छह दुकानें हैं। कुछ दुकान किराए पर उठी हुई है और उनका सामान रखा हुआ है। परिवार सहित दूसरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.