Etah News: दो पार्कों में बनेंगे म्यूजिकल फाउंटेन, वॉकर्स सुन सकेंगे भजन और मनमोहक धुनें
एटा, अक्टूबर 6 -- Etah News: शहर के तीन प्रमुख पार्कों को नगर पालिका सुंदर और आधुनिक रूप में विकसित करने जा रही है। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया की शुरुआत की जा रही है। मेहता पार्क की बारहद्वारी और मुख्य प्रवेश द्वार पर आकर्षक नक्काशीदार पत्थर लगाए जाएंगे। इससे पार्क का ऐतिहासिक रूप देखने को मिलेगा। मंगलवार को नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि शहर के सुनहरी नगर पार्क, मेहता पार्क और शहीद पार्क का जल्द ही आधुनिक रूप से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। सुनहरी नगर पार्क में एक और शहीद पार्क में दो आधुनिक म्यूजिकल फाउंटेन लगाए जाएंगे। उनमें रंग-बिरंगी लाइटें जलने के साथ संगीत भी बजेगा। इसके अलावा मेहता पार्क में छिपे हुए साउंड सिस्टम लगाए जाएंगे。
पार्कों का आध्यात्मिक माहौल जिन पर सुबह-शाम टहलने आने वाले मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों को मध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.