Etah News: दो-दो हजार रुपये वसूली में सात आशा-संगिनी की सेवा समाप्त
एटा, अक्टूबर 27 -- Etah News: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अलीगंज से सम्बद्ध सात आशा संगिनियों को पद से निष्कासित किया गया है। डीएम एम. अरुन्मोली के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निष्कासित करने का आदेश जारी किया है। पद से निष्कासित आशा संगिनियों पर मानदेय दिलाने के नाम पर दो हजार रुपये प्रति व्यक्ति वसूलने का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस में पीड़िताओं ने की थी।
शिकायत और जांच 17 अक्तूबर को तहसील अलीगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आशा कार्यकत्रियों ने सामूहिक रूप से उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया गया था कि उनसे प्रति आशा दो हजार रुपये लिये गये। उसके बाद भी मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.