Etah News: दो दिन बाद मारहरा पुलिस को पता चला, शोभायात्रा में बिगड़ सकता था माहौल
एटा, सितम्बर 1 -- Etah News: शोभायात्रा के दौरान कुछ युवाओं का एक वृद्ध के साथ अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि शोभायात्रा के दौरान पुलिस की मौजूदगी में ही कुछ युवा ऐसा व्यवहार कर रहे थे। इससे माहौल बिगड़ने की आशंका थी। वीडियो वायरल होने के करीब दो दिन बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए छह युवाओं पर कार्रवाई की है। दो दिन पहले मारहरा में शोभायात्रा निकाली गई थी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान कुछ युवाओं ने शोभायात्रा देखने पहुंचे एक वृद्ध के सिर से उठाकर टोपी फेंक दी। साथ ही शोभायात्रा के दौरान छत पर बैठी किशोरी, महिलाओं से भी शोभायात्रा में शामिल लोगों से बहस हो रही थी। सभी की जानकारी होने के बाद भी मारहरा पुलिस ने कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.