Etah News: दो खेत स्वामियों पर दो-दो लाख रुपये का अर्थदंड
एटा, नवम्बर 3 -- Etah News: खनन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध डीएम एम. अरुन्मोली की ओर से कार्रवाई की गई। बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के अपने खेतों में मिट्टी का अवैध खनन कराने के दो अलग-अलग मामलों में जांच के दौरान दोनों खेत स्वामी दोषी पाए गए। इन पर दो-दो लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। सदर के ग्राम पूरा परगना एटा सकीट निवासी अंगूरी देवी और तहसील जलेसर के ग्राम जमालपुर गादुरी निवासी वीरपाल सिंह ने अपने-अपने खेत में बिना अनुमति मिट्टी का खनन कराया था। दोनों प्रकरणों में संबंधित व्यक्तियों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किए गए थे।निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपलब्ध अभिलेखों, जांच आख्या एवं प्रस्तुत जवाबों का परीक्षण करने के बाद दोनों मामलों में अवैध खनन की पुष्टि हुई। दोनों प्रकरणों में संबंधित खेत स्वामियों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.