एटा, अक्टूबर 1 -- Etah News: गांव चुरथरा के पास पैदल जा रहे अधेड़ को वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से अधेड की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। थाना सकरौली के गांव बाबरपुर निवासी शांतिलाल (52) पुत्र भीकम सिंह जल निगम के टंकी निर्माण का कार्य होता है उसमें काम करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को पैदल घर जा रहे थे। देर रात थाना अवागढ़ के गांव चुरथरा स्थित अस्पताल के पास पहुंचे। वही पर वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...