Etah News: देवरानी से विवाद से आहत होकर जेठानी ने की आत्महत्या
एटा, जुलाई 13 -- Etah News: गांव केसरपुर में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि देवरानी से बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद जेठानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना जैथरा के गांव केसरपुर निवासी निशा (28) पत्नी अरविंद कुमार की शादी सात साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि परिवार में जमीन बंटवारे का विवाद चल रहा है। जिला फिरोजाबाद थाना लाइनपार के गांव डोलपुर से आए मृतका के मायकेवालों ने आरोप लगाए है कि रविवार रात को बंटवारे के विवाद में देवरानी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद निशा ने घर में लगे टीनशेड के पाइप से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जानकारी ली है। थाना पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.