एटा, जुलाई 2 -- Etah News: बीपीएस एजुकेशन इंस्टीट्यूशन ऑफ फार्मेसी में दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। महाविद्यालय के 12 छात्रों को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी की ओर से विशिष्टता के साथ डिग्री प्रदान की गई। बीफार्म एवं डीफार्म अंतिम वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। डी.फार्म अंतिम वर्ष के छात्र कृष्णा को मिस्टर फेयरवेल तथा बी फार्म अंतिम वर्ष की छात्रा राशि को मिस फेयरवेल चुना गया। संस्थान के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार ने सभी चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए योगदान एवं सेवाओं की सराहना की। कार्यक्रम में प्राचार्य जिम थॉमस, बीपीएस एजुकेशन इंस्टीट्यूशन ऑफ फार्मेसी के निदेशक प्रो. सत्येंद्र, विभागाध्यक्ष प्रगति खरे, आशु यादव, विकास जौहरी, डिल्लन कुमार, पीयूष सेठ, शुभम कुमार, प...