Etah News: दिव्यांग जन सहानुभूति के नहीं बल्कि सम्मान के अधिकारी
एटा, जुलाई 14 -- Etah News: शांति नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एटा एसोसिएशन ऑफ द डेफ की ओर से संस्था का प्रथम वार्षिक समारोह मनाया गया। दिव्यांग भाई-बहनों का पटका एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि शारदा कृपा सेवा संस्थान की अध्यक्ष राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन किसी की सहानुभूति नहीं, बल्कि सम्मान, आत्मविश्वास और समान अवसर के अधिकारी हैं। उनकी सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। संस्था के सक्रिय कार्यकर्ताओं हरिओम गुप्ता, नितिन गुप्ता एवं अनुराग कुमार को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष हरिओम गुप्ता की अध्यक्षता में नितिन गुप्ता को नया चेयरमैन चुना गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव अनुराग कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.