एटा, जुलाई 23 -- Etah News: गुरुवार को आसमान में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। कभी धूप तो कभी हल्की से मध्यम बारिश की बूंदें गिरती रहीं। धूप और छांव के इस मेल से दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। मौसम में आए इस बदलाव के चलते जिले का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25degडिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य स्तर पर बने रहने के कारण जनमानस ने राहत की सांस ली और बाजारों तथा पार्कों में चहल-पहल बनी रही। वहीं अनुकूल मौसम देख किसान भी बची हुई धान की रोपाई को पूरा करने के लिए परिवार के साथ खेतों में जुटे नजर आए। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह का कहना है कि रिमझिम बारिश और हल्की धूप धान की फसल की वृद्धि के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इतना ही नहीं शहर के युवाओं दोस्तों के साथ घूमकर और रिमझिम बूंदों के बीच सुहाने मौसम का जमकर लुत्फ उठाया।...