Etah News: थाना रिजोर में कांवड़ रूट का भ्रमण कर ली जानकारी
एटा, जुलाई 12 -- Etah News: पुलिस, प्रशासन ने कांवड यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को सीओ सकीट नीतीश गर्ग, एसडीएम सदर श्वेता सिंह ने श्रावण मास, कांवड़ यात्रा को देखते हुए थाना रिजोर परिसर में पीस कमेटी की बैठक की। बैठक के बाद थाना रिजोर के तहत कांवड़ रूट का भ्रमण किया गया। कांवड़ियों के आवागमन को यातायात, अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। सीओ सकीट, एसडीएम सदर ने संयुक्त रुप से बताया कि श्रावण मास, कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना रिजोर पर पीस कमेटी की बैठक हुई। सभी संभ्रांत व्यक्ति बैठक में शामिल हुए। जिनसे जानकारी ली गई। सभी को त्यौहारों से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए साथ ही शासन के निर्देशों से अवगत कराते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Hapur News: एडीजी, डीआईजी ने किया कांवड़ मार्ग का निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.