Etah News: त्योहारों से पूर्व सड़कें हो गड्ढा मुक्त, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम
एटा, अक्टूबर 26 -- Etah News: डीएम एम. अरुन्मोली की ओर से गड्ढा मुक्ति अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार अभियान चलाकर सड़कों के गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार से पूर्व सड़कों को गड्ढामुक्त करना सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि जहां बिटुमिन की उपलब्धता में विलंब हो रहा है, वहां तत्काल गिट्टी से गड्ढे भरवाए जाएं, ताकि आवागमन में परेशानी न हो। सभी विभाग अपने अधीन सड़कों का निरीक्षण कर गड्ढा भराई का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। नगरीय निकायों को तत्काल एस्टीमेट तैयार कर समयबद्ध ढंग से कार्य कराने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Shamli News: 31 अक्टूबर तक सड़कों की मरम्मत पूरी कराएं, लापरवाही पर होगी सख्तीक्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.